Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कैल्शियम

कैल्शियम प्राप्ति के सोत्र तथा इसकी कमी से होने वाली बिमारिया

  भारतीय भोजन में कैल्शियम की बहुत कमी पाई जाती है, जबकि कैल्शियम तथा फास्फोरस अस्थियों के मुख्य निर्माणक तत्व होते हैं। कैल्सियम कार्य (Functions) - (1) अस्थियों तथा दांतों का निर्माण और शारीरिक वृद्धि - अस्थियों को बनाने और अस्थियों कंकाल के ढांचे के निर्माण हेतु भी कैल्शियम अत्यावश्यक खनिज लवण माना गया है। पूर्णरूपेण अस्थिनिर्माण भी कैल्शियम तन्तुओं के निर्माण तथा पुराने घिसने और क्षतिग्रस्त होने वाले तन्तुओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मानव शरीर में लगभग 99% केल्शियम दातों और अस्थियों में हीं पाया जाता है। अन्य खनिज लवणों के साथ मिलकर यह खनजि तत्व दांतों तथा अस्थियों को स्थिरता और सुदृढ़ता प्रदान करता है। अस्थियों मेंयदि स्थिरता न हो, तो वह शरीर को आश्रय नहीं देगी। विभिन्न प्रकार की अस्थियां ही शरीर में कोमल और नाजुक अंगों की सुरक्षा करती है। कैल्शियम रक्त के थक्कों को जमाने में भी सहायता करता है। यह हमारे हृदय की गति का नियंत्रण करता है,  मांसपेशियों की क्रियाशीलता बनाये रखता है। यह हमारे शरीर में भार तथा अम्ल की मात्रा एक समान बनाये रखता है। शरीर में क्षार की मात्रा में वृद्ध