Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बायोगैस प्लांट

biogas plant क्या होता है

 सामान्य बायोगैस संयंत्र (Simple biogas plant) इस संयंत्र में एक बड़ा टैंक या सिलेण्डर (cylinder) 10-15 फुट गहरा होता है। सिलेण्डर का 3/4 भाग भूमिगत रखा जाता है। सिलेण्डर के ऊपर एक  ढक्कन रखते हैं। इसमें कृषि के व्यर्थ पदार्थों एवं अपशिष्ट व संग्रहित गोबर को भरा जाता है । इसमें समय-समय पर कुछ जल डाला जाता है। इस संयंत्र में एक निकासद्वार होता है जिसका सम्बन्ध एक 2-5 सेमी० की रबर या लोहे के पाइप से होता है। यह उत्पादित गैस के वितरण अर्थात बायोगैस की आपूर्ति के लिये होता है। 30 सेमी० लम्बा एक दूसरा निकास द्वार कर्दम को समय-समय पर बाहर निकालने के लिए होता है।                            क्रिया-विधि (Process) : जानवरो के गोबर में मीथेनोबैक्टीरिया की प्रचुर मात्रा होती है। ये जीवाणु बड़ी मात्रा में उपस्थित सेलुलोज युक्त पदार्थों को तोड़ने का महत्त्वपूर्ण कार्य करते है। सूक्ष्मजीवों की सक्रियता के फलस्वरूप मीथेन गैस निर्मित होती है और संयंत्र का ऊपरी ढक्कन ऊपर को उठता है। निर्मित गैस को रसोई में (खाना पकाने में) ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। उपयोग के पश्चात कर्दम निकास द्वार से निकालकर