Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विटामिन 'ए'
 विटामिन  'ए' की कमी से उत्पन्न रोग और उनका उपचार (Diseases and Treatment Due to Defficiency of Vitamin A) विभिन्न वैज्ञानिक खोजों से स्पष्ट हो चुका है कि विटामिन A मानव शरीर और स्वास्थ्य हेतु अत्यधिक आवश्यक अनिवार्य तथा महत्त्वपूर्ण तत्व है। इस विटामिन की अपर्याप्त मात्रा ग्रहण करते रहने से शरीर और स्वास्थ्य पर सर्वथा प्रतिकूल और हानिप्रद प्रभाव पड़ता है। विटामिन A की कमी से त्वचा और नेत्र रोग उत्पन्न होते हैं।                                                                                                                       रतौधि (Night Blindness) विटामिन A की कमी से (1) रात्रि अन्धता अथवा नेत्र विकार या रतौंधी उत्पन्न होती है। रतौंधी के प्रारम्भिक चरण में ही रोगी यह अनुभव करने लगता है कि यह कम और मन्द प्रकाश में देख नहीं सकता। रतौधीग्रस्त रोगी जब कभी तीव्र प्रकाश वाले स्थान से कम प्रकाश वाले स्थान पर जाता है अर्थात उजाले से अन्धेरे में आता है, तो कुछ समय तक उसको बिल्कुल दिखाई ही नहीं पड़ता है। जैसे-जैसे अधेरा आने लगता है और सूर्य की रोशनी घटने लगती है, वैसे-वैसे स्तौधी के